ओरमांझी: रांची के ग्रामीण एसपी ने ईदगाह और मस्जिदों का किया दौरा, दी शुभकामनाएं
रांची के ग्रामीण थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों का सोमवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने ईद के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।