सुपौल: कर्णपुर सहयोग शिविर का डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण, लाभुकों को मौके पर मिली सरकारी सेवाएं
Supaul, Supaul | Jul 21, 2026 सुपौल प्रखंड की कर्णपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।