लुणी: झालामंड में जलदाय विभाग ने काटे अवैध जल कनेक्शन।
Luni, Jodhpur | Feb 29, 2024 झालामण्ड में जलदाय विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए वृहस्पतिवार 12 अवैध जल कनेक्शन हटाएं गए।सहायक अभियंता किरण विश्नोई ने बताया कि,झालामण्ड से जाने वाली डीआई 200 एमएम की मुख्य पेयजल पाइप लाइन से चोरी छुपे अवैध जल कनेक्शन जोड़कर पानी चोरी किया जा रहा था जिसकी शिकायते मिल रही थी जिसे कनिष्ठ अभियन्ता अमन गौड़ की टीम द्वारा पुलिस की मदद से हटाया गया।