नगर नौसा: पेंदापुर गांव में पेड़ से गिरकर बालक घायल, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
पेड़ से गिरकर बालक घायल, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती पेंदापुर गांव में पेड से गिरकर एक बालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायल बालक की पहचान पेंदापुर गांव निवासी राहुल रविदास के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आदित्य गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।