जौनपुर: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जौनपुर के पोखरियापुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा, मृदा संरक्षण तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था