गोला: उरुवा के पिपरा पाण्डेय गांव में करंट की चपेट में आने से समाजसेवी की मौत, पत्नी भी झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Gola, Gorakhpur | Jun 17, 2026 गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा पाण्डेय गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय संजय पाण्डेय की मौत हो गई। स्नान के बाद कपड़े सुखाते समय वह बिजली के तार से संपर्क में आ गए। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी भी करंट लगने से झुलस गईं। दोनों को पीएचसी उरुवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।