किशनगंज: भंवरगढ में बारिश के कहर से गरीब महिला का मकान ढहा
जानकारी बुधवार शाम 4 बजे मिली भंवरगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब महिला चमेली कश्यप का मकान ढह गया। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। घर में रखा अनाज, आटा और घरेलू सामान भी भीगकर खराब हो गया। महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। चमेली कश्यप ने बताया कि वह पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं।