पन्ना: 14 साल जेल काटने के बाद दलदल में मिली जिंदगी: न मां बची, न घर, अब अस्पताल में सांसों की जंग।
Panna, Panna | Jun 27, 2026 पन्ना से दिल दहला देने वाली खबर: धरम सागर तालाब के दलदल में दो दिन से फंसे 68 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त वृद्ध इमाम खान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की हत्या के आरोप में 14 साल की जेल काटकर महज एक महीने पहले रिहा हुए इमाम खान के पास न तो रहने को घर बचा है और न ही कोई पहचान पत्र।