भभुआ: भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत, सदर में किया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Dec 18, 2025 भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। आज गुरुवार को 4:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान रोहतास जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के सिंगुही गांव निवासी स्वर्गीय जगनरायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि झारखंड से ट्रेन पड़कर घर के लिए आ रहे थे।