Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास, योग गुरु डॉली मेहरोत्रा ने बताए स्वस्थ जीवन के मंत्र रिपोर्टर अरबाज खान स्थान रामनगर उत्तराखण्ड रामनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामनगर के बालाजी मंदिर के सामने स्थित योग कुटी पार्क में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कॉर्बेट योगा ग्रुप की योग गुरु डॉली मेहरोत्रा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, संजीव सैनी, भरत तिवारी, शलभ मित्तल, नवीन करगेती, पूरन सिंह बिष्ट, भावना भट्ट, माया रावत, दीप्ति रावत, अंजना सुंदरियाल, मनीष अग्रवाल, प्रकाश जोशी, अनिल कसेरा, अतुल अग्रवाल और अतुल मेहरोत्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अजय पाल तथा सह-संयोजन अशोक कुमार गुप्ता एवं भरत तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Ramnagar, Nainital | Jun 21, 2026

MORE NEWS