पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के थाना चौक के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कार्पियो ने बैंक कर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर, चालक फरार
Purnea East, Purnia | Jun 25, 2026
पूर्णिया शहर के थाना चौक के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कार्पियो ने बैंक कर्मी समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि तीनों घायल सड़क पर दूर जा गिरे. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां दो का इलाज जारी है जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया