फरेंदा: गांव शेखपुर के पास उसके मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत और तीन घायल
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उसका मार्ग पर गांव शेखपुर के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शैलेश मोदनवाल (30) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई राजू मोदनवाल, तबारक अली और रमजान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर