जगदलपुर: वन विद्यालय में आयोजित वन विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य धरमु मंडावी हुए शामिल।
आज वन विभाग के द्वारा तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2024 हेतु शाखा कर्तन एवं अग्नि सुरक्षा के सम्बंध में वनमंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज वन विद्यालय जगदलपुर में किया गया, इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धरमु मंडावी उपस्थित रहे।