दुधि: भुक्कू पहरी के पास बारात जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में गिरी, युवक की मौत
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव स्थित भुक्कू पहरी के पास रविवार रात एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात भर वह घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मिठाईलाल, निवासी बलियरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था।