बक्सर: हत्या के प्रयास के मामले में बक्सर कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई, एडीजे-3 ने दिया फैसला
Buxar, Buxar | Jan 30, 2025 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीत कुमार सिंह की अदालत ने हत्या के प्रयास में अभियुक्त आकाश कुमार उर्फ गोलू को 10 वर्षों के कारावास की सजा गुरुवार को 4 बजे अपराह्न में सुनाई .मामला डुमरांव थाना कांड संख्या 36 /2019 से संबंधित है. पुरानी रंजिश में 12 जनवरी 2019 को अभियुक्त ने थाना के चिल्हरी गांव के रहने वाले विनोद सिंह पर गोली से जानलेवा हमला किया था.