मंदसौर: सम्राट मार्केट एवं खाल क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा नालियों के गंदे पानी की निकासी को लेकर दुकान के बाहर फर्श तोड़ी
मंदसौर के सम्राट मार्केट एवं खाल क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के उद्देश्य से नगर पालिका ने सुबह सफाई अभियान चलाया,नालियों पर बनी दुकानदारों की फर्श को जेसीबी की मदद से हटाया गया, जिससे कुछ व्यापारियों ने विरोध और नाराजगी जताई, नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि शहर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है,