सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया के अतरार गांव में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन वाहन वक्त पर नहीं पंहुचा।