कैसरगंज: फखरपुर पुलिस ने मुकदमे में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
फखरपुर थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने गुरुवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा अलग-अलग मुकदमों में वांछित दो वारंटियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद फखरपुर पुलिस द्वारा दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।