झांसी: झांसी में करंट की चपेट में आए दोस्त को बचाने गए दूसरे दोस्त की भी हुई दर्दनाक मौत, मेडिकल में हुआ पोस्टमार्टम
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2026 झांसी में करंट लगने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों रविवार को खेत पर सब्जी की फसल में पानी लगा रहे थे। तभी बिजली तार की चपेट में आने से देव सिंह को करंट लग गया। यह देख पड़ोसी खेत का दूसरा दोस्त सरवन उसे बचाने गया तो वो भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनों रात को घर नहीं आए तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां दोनों की लाश पड़ी थी।