बागपत: सीओ बागपत क्राइम ने लंबित विवेचनाओं को लेकर थाना सिंघावली अहीर का किया अर्दली रूम
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2024 मीडिया सेल बागपत द्वारा प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि सीओ बागपत क्राइम हरीश सिंह भदोरिया ने लंबित विवेचनाओं को लेकर थाना सिंघावली अहीर का अर्दली रूम किया। उन्होंने लंबित विवेचना में त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि लंबित विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।