परसवाड़ा: दीपावली पर झूम उठा परसवाड़ा तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल, माता लक्ष्मी की हुई विधि-विधान से पूजा
प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सोमवार की रात परसवाड़ा तहसील मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास का माहौल रहा। लोगों ने अपने घरों, दुकानों और मंदिरों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाकर माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम करीब 8 बजे देखा गया कि पूरे क्षेत्र में दीपों की जगमगाहट और पटाखों की गूंज आसमान में रही।