देहरादून: SSP अजय सिंह ने एसएसपी कार्यालय में कहा- युवाओं द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन बढ़ रहा है
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवाओं की ओर से यातायात नियमों का अधिकतर उल्लंघन किया जा रहा है। इसको देखते हुए दून पुलिस की ओर से अभियान चलाकर ऐसे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उनके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। उन्होने बताया कि अबतक 6400 युवाओं के खिलाफ दून पुलिस इस अभियान के तहत कार्रवाई कर चुकी है।