जलालपुर: परिवार नियोजन को लेकर एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
Jalalpur, Saran | Jun 23, 2026 जलालपुर सीएचसी परिसर में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत एएनएम आशा फैंसीलेटर और आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जलालपुर सीएससी में तथा जननी एवं मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को करीब 2:30 बजे हुआ। जिसमें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई उपाय छोटे परिवार के लाभ बच्चों के जन्म में अंतराल आदि की जानकारी दी गई ।