चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बने सरकारी क्वार्टर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई भवनों की दीवारों में दरारें आ गई हैं तथा छतों से प्लास्टर गिरने और बारिश में पानी टपकने की समस्या बनी हुई है। असुरक्षित स्थिति के कारण कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर छोड़कर किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं।