अनूपपुर: बनबंधा गांव के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत, एंबुलेंस लौटाने पर विवाद, जांच की मांग
कोतवाली थाना क्षेत्र में अधूरी सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर समर सिंह मार्को की मौत हो गई। रविवार शाम वह अपने साथी के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी बनबंधा गांव के पास आगे चल रही बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद साथी ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस को कुछ ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति और ठेकेदार को