बाड़मेर क्षेत्र के पावर सेंटर माने जाने वाले बाड़मेर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने बाड़मेर गांधीनगर निजवास पर शनिवार शाम 5.00 बजे जनसुनवाई की। जनसुनवाई के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का तांता लगा रहा और सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं, आवेदन और जनसरोकार से जुड़े मुद्दे लेकर खारा के निवास पर पहुंचे।