गम्हरिया थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत, वार्ड नंबर 11 में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का मामला सामने आया है। 25 दिसंबर को निरीक्षण में 63 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की पुष्टि हुई, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस चोरी से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब एक लाख चौदह हजार रुपये की क्षति हुई है। गम्हरिया थाना में केस दर्ज।