सुपौल: अंचलाधिकारी आनंद कुमार मंडल के नेतृत्व में राजस्व महाअभियान को मिली गति, 24 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन
Supaul, Supaul | Jun 18, 2026 सुपौल में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान के तहत सुपौल सदर अंचल में लंबित मामलों के निष्पादन का कार्य तेज़ी से जारी है। इस अभियान की सफलता में सदर अंचलाधिकारी आनंद कुमार मंडल की सक्रिय मॉनिटरिंग और टीम की मेहनत अहम भूमिका निभा रही है। अंचलाधिकारी आनंद कुमार मंडल स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।