मोरंग: भाजपा जिला अध्यक्ष ने किन्नौर में तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की, जानकारी दी बीजेपी नेता सूरत नेगी ने
शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर ने तीन प्रवक्ता घोषित किए हैं जिसमें गंगाराम मेहता( रोघी) योगराज नेगी (बरी) और महेश थांगस को (कोठी)नियुक्त किया। भाजपा नेता सूरत नेगी ने बधाई देते हुए कहा कि वे आशा करते हैं की पार्टी की बात जनता के बीच लेकर जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।