रायबरेली: नगर कोतवाली पुलिस ने मारपीट व अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से ही किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने,शुक्रवार को थाना क्षेत्र से ही अपहरण और मारपीट के मामले में,वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों को कोतवाली नगर पर लाकर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,गिरफ्तार अभियुक्त में,मोनू यादव व अभिषेक यादव है।जो रायबरेली जनपद के ही रहने वाले हैं।