चकिया: चकिया क्षेत्र के बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
चकिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 03 बजे को “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।