चितरंगी: कर्थुआ से चितरंगी तक तीसरी लाइन शुरू, चितरंगी-बगदरा के उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली
चितरंगी एवं बगदरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली फाल्ट से बड़ी राहत कुछ महीने बाद मिलने वाली है।कर्थुआ सब स्टेशन से तीसरी लाईन खिचने की कवायद शुरू कर दी गई है। वही बगदरा में सब स्टेशन का कार्य भी शुरू होने की स्थिति में पहुंच रहा है।गौरतलब है कि चितरंगी विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत धरौली,लमसरई,पोड़ी समेत अन्य फीडरों में आये दिन बिजली फाल्ट के चलते गुल हो जाती है।