चायल: गुगवा के बाग के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, दो अन्य लोगों को आई चोटें
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के गुगवा के बाग के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया।