हरनौत: सबनहुआडीह में बाबा बख्तौर मंदिर में पूजा संपन्न, 51 मन हुमाद से भव्य हवन, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद
हरनौत बाजार के सबनहुआडीह स्थित बाबा बख्तौर मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रविवार की शाम 6:00 बजे संपन्न हो गया।इस दौरान सीनियर आईपीएस विकास वैभव, मिसी गांव के सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ इंद्रदेव कुमार, बक्सर जिले के डुमरांव निवासी पूर्व विधायक पहलवान समेत अन्य ने मंदिर में पुजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मन्नत मांगी।