पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के श्री नगर थाना क्षेत्र में बकरी के घास खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,तीन लोग घायल,GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 15, 2026
पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहिकपुर गांव के वार्ड 14 में बकरी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोगों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया है