बांसवाड़ा: थर्मल पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा, ऑपरेटर की मौत के बाद परिजनों का 'मोताणा' को लेकर 7 घंटे चला हंगामा
थर्मल पावर प्लांट के ऑपरेटर की कोयला बेल्ट में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था घटना के बाद आक्रोशित परिजन और सैकड़ों रिश्तेदार गुरुवार शाम 5:30 बजे थर्मल पावर प्लांट परिसर पहुंच गए और घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए मोताणा कि मांग कि।