विदिशा नगर: शुक्रवार को दुर्गानगर चौराहे पर सडक किनारे खडे आटो को बिना नम्बर बाली ओमनी वेन ने मारी टक्कर,चालक को आई चोटे,मामला दर्ज
शुक्रवार दोपहर दुर्गानगर चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो को पीछे से आरही ओमनी वैन जिस पर नंबर अंकित नहीं था, ने तेज रफ्तार में जाकर ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे चालक शहफूज खान को चोटे आई। वहीं ऑटो क्षतिग्रस्त हुआ। इस मामले में चालक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत ओमनी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।