धनौरा: गांव कसेरूवा में मामूली कहासुनी पर देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला, की जान से मारने की कोशिश
गजरौला क्षेत्र के गांव कसेरूवा में मामूली कहासुनी पर देवर ने महिला को बेरहमी से पीटा पीड़िता पहुंची थाने दी तहरीर, शुक्रवार की दोपहर गांव निवासी महिला नसरीन पत्नी हामिद अली का कहना है कि उसके देवर नाजिम ने मामूली कहासुनी पर चाकू से हमला कर दिया और मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की गई, आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।