गोपालपुर: खेत में काम के दौरान सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, गांव में शोक
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया चपरघट पंचायत के नवटोलिया गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से 70 वर्षीय वृद्ध महिला सकुनिया देवी की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मूंग की फसल देखने खेत गई थीं, तभी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया