सहदेई बुजुर्ग: सुलतानपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मसुरक्षा के तहत मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है
बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली की ओर से कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के आदेश पर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मसुरक्षा कार्यक्रम के तहत चौबीस दिन के मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।बताया गया कि शिक्षा विभाग की ओर से बच्चियों को आत्मसुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।