सहदेई बुजुर्ग: देसरी पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
देसरी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 20 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।बुधवार की शाम करीब 4 बजे दी गई जानकारी में बताया गया कि सहदेई के नायगांव निवासी लीला देवी एवं गौतम कुमार को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में देसरी थाना काण्ड संख्या-473/ 24 दर्ज कर दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।