रतनपुर पुलिस ग्राम बछाली खुर्द के ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम बछाली खुर्द में रेड कार्यवाही किया। जहां लक्ष्मण सिंह जगत के कब्जे से 135 लीटर तथा कामेश्वर राज के कब्जे से 165 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने के उपकरण जप्तकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है