धमतरी: बालक मामा के साथ शादी में जा रहा था, बाइक पेड़ से टकराने से मामा की हुई मौत, इलाज के दौरान भांजे की भी हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से आज रविवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिमतरा निवासी 10 वर्षीय डिकन साहू 12 अप्रैल को अपने मामा भूपेंद्र साहू के साथ शादी कार्यक्रम में मोटरसाइकिल में सवार होकर भेंडरी जा रहे थे। तभी ग्राम पुरी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के वक्त मोटरसाइकिल में चार लोग सवार थे।