खेतड़ी में पैंथर ने तीन बकरियों का किया शिकार, एक मारी, एक उठाकर ले गया, एक घायल
खेतड़ी। झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे के लूना की ढाणी में एक पैंथर ने आतंक मचा दिया। पैंथर ने स्थानीय पशुपालक प्रभु दयाल गुर्जर की तीन बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बकरी को मौके पर ही मार डाला, एक बकरी को उठाकर जंगल की ओर ले गया, जबकि तीसरी बकरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के रेंजर पवन सिंह शेखावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे। खेतड़ी थाना पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी।
वन विभाग के अधिकारी पैंथर की तलाश में जुट गए हैं। क्षेत्र में पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस घटना से स्थानीय पशुपालकों में दहशत का माहौल है। प्रभू दयाल गुर्जर ने बताया कि पैंथर के हमले में उनकी तीन बकरियां प्रभावित हुई हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। #khetri #jhunjhunu