फूलपुुर: टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर में आई गंभीर चोट
फूलपुर तहसील के सराय इनायत थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गेट के पास रविवार लगभग 3 बजे एक टेम्पो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हंडिया की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए टेम्पो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऊंज निवासी युवक के पैर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।