रायबरेली: टांघन चिचौली निवासी पीड़ितों ने सपा के बागी MLA व भाजपा नेता पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप, विकास भवन में दिया धरना
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के,टांघन चिचौली निवासी पीड़ित, बैजनाथ धोबी,अपने पूरे परिवार के साथ विकास भवन पहुंचकर धरने पर बैठे हुए हैं।पीड़ित ने बताया है कि,क्षेत्रीय विधायक द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।जिसको लेकर मामले की शिकायत,उप जिलाधिकारी ऊंचाहार व डीएम रायबरेली से की गई,लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।न्याय न मिलने पर धरने दिया जायेगा।