बदायूं: नाहर खां सराय नई बस्ती मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने विषाक्त पदार्थ खाया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 24, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के नाहर खां सराय नई बस्ती मोहल्ले में एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। उसका इलाज चल रहा है।