त्योंदा: त्योंदा में किसान संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, विभिन्न समस्याओं को लेकर
Tyonda, Vidisha | Jan 17, 2025 विदिशा जिले के त्योंदा में भारतीय किसान संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम इस ज्ञापन में आवारा मवेशियों की समस्या और गौशालाओं के संचालन पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने कहा कि शासन द्वारा प्रति गाय 1200 रुपये मासिक दिए जाने के बावजूद लोग गौशालाओं में पशुओं को नहीं भेज रहे हैं।