त्योंदा: त्योंदा में तहसील भवन के पास बाइक और लोडिंग ऑटो की टक्कर, युवक घायल
Tyonda, Vidisha | Jan 16, 2025 विदिशा जिले के त्योंदा में तहसील भवन के पास सड़क हादसा हो गया। शिवनगर मार्ग पर बाइक और लोडिंग ऑटो की टक्कर में युवक घायल हुआ है। कटसारा निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र लोधी अपनी बाइक से सपली गांव स्थित ससुराल जा रहे थे,तभी उनकी बाइक एक लोडिंग ऑटो से टकरा गई।