त्योंदा: जिले में धान विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग की अवधि बढ़ाई गई, अब तक 164 किसानों ने धान बेचा
Tyonda, Vidisha | Jan 12, 2025 शासन द्वारा किसानो की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए धान उपार्जन विक्रय हेतु स्लॉट बुक करने की अवधि को अब 15 जनवरी तक बढाया गया है पूर्व में स्लॉट बुक दस जनवरी तक की जा सकती थी जो बढाकर अब 15 जनवरी की गई है। ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान जो धान विक्रय हेतु अब तक स्लॉट बुक नहीं कर पाए है वे लाभ ले सकते हैं।